रिश्तों का क़त्ल: दहलीज़ पर मौत की दस्तक़, दरवाज़ा खुलते ही जीजा ने साले का सीना किया गोलियों से छलनी

देर रात आदेश अपनी ससुराल पहुँचा और दरवाजा खटखटाया। वही आवाज सुनकर जब सर्वेश ने दरवाजा खोला तो आदेश ने उसके सीने में गोलियां दाग दी और फरार हो गया। वही सर्वेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Baghpat as soon as the door opens brother in law shot brother in laws chest with bullets murder

'सारी खुदाई एक तरफ - जोरू का भाई एक तरफ़', ये कहावत तो आपने अक्सर सुनी होगी। जिसका मतलब साफ़ हैं कि जीजा-साले का रिश्ता बहुत प्यारा होता हैं। लेकिन जब इस इस रिश्ते में रार पड़ जाए तो उसका अंजाम ख़ौफनाक होता हैं। यूपी के बागपत में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। जहां एक जीजा ने अपने साले को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जीजा ने साले के सीने में गोलियां दाग दी और फिर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं।

Baghpat as soon as the door opens brother in law shot brother in laws chest with bullets murder

दरवाजा खटखटाया और दाग दी गोली
दरअसल बागपत के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र अंतर्गत मलकपुर गांव में मंगलवार की देर रात 38 वर्षीय सर्वेश नाम के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सर्वेश की हत्या का आरोप उसी के जीजा आदेश पर हैं। परिजनों के मुताबिक़ देर रात आदेश अपनी ससुराल पहुँचा और दरवाजा खटखटाया। वही आवाज सुनकर जब सर्वेश ने दरवाजा खोला तो आदेश ने उसके सीने में गोलियां दाग दी और फरार हो गया। वही सर्वेश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Baghpat as soon as the door opens brother in law shot brother in laws chest with bullets murder

Recommended Video

    बागपत: दबंगों ने भाई-बहन पर धारदार हथियार से बोला हमला, और फिर....

    रंजिश के चलते साले को उतारा मौत के घाट
    परिजनों के मुताबिक सर्वेश की बहन अलका की शादी मुजफ्फरनगर निवासी आदेश से 8 वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन सर्वेश शादी के बाद से ही अलका को परेशान करता था। उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। जिसके चलते सर्वेश का आदेश से विवाद भी हो चुका था। आदेश अपने साले सर्वेश से रंजिश रखता था। जिसके चलते उसी रंजिश के चलते आदेश ने इस ख़ौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
    वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मर्तक सर्वेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। मर्तक को दो गोलियों लगी हैं जिनमे एक छाती में जबकि दूसरी कमर में लगी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+