यूपी के बागपत में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे अमित शाह

बागपत, 06 फरवरी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बागपत में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बागपत जाट बाहुल्य क्षेत्र है, ऐसे में अमित शाह जाट समुदाय को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए रैली को संबोधित करेंगे। अहम बात है कि जाट समुदाय ने बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में हिस्सा लिया था, ऐसे में भाजपा के लिए बागपत काफी अहम है। बागपत में रैली के जरिए अमित शाह छपरौली, बरौत, बागपत विधानसभा सीटों को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे। इन सभी सीटों पर मतदान 10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव में होगा। अमित शाह बागपत के बाद अमरोहा में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

amit

इससे पहले अमित शाह ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के 200 जाट नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने यह मुलाकात नई दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के घर पर हुई थी। बैठक में अमित शाह ने ने कहा कि जाट नेताओं और भाजपा में कुछ समानताएं हैं। आपने मुगलों के खिलाफ 650 साल पहले लड़ाई लड़ी। जिस तरह से जाट सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचते हैं वैसे ही भारतीय जनता पार्टी की भी विचारधारा यही है हमारे लिए देश की सुरक्षा हमेशा से ही पहली प्राथमिकता रही है। गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटों पर सात चरण में मतदान होगा। यहां 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होना है। जबकि चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+