Baghpat के ठाकुरद्वार में धंसने लगी जमीन, मकानों में आई दरारें...पानी की सप्लाई की गई बंद

बागपत जिले के ठाकुरद्वार में भी जमीन धंसने और मकानों में दरार आने का सिलसिला जारी है। मकानों में दरार और जमीन धंसने से लोगों में दहशहत फैल गई है और रात में सोते समय भी डर लगता है।

Baghpat News

Baghpat News: उत्तराखंड के जोशीमठ के बाद अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भी जमीन धंसने की तस्वीरें सामने आई है। अलीगढ़ (Aligarh) जिले के बाद के बागपत (Baghpat) जिले के ठाकुरद्वार में भी जमीन धंसने और मकानों में दरार आने का सिलसिला जारी है। मकानों में दरार और जमीन धंसने से लोगों में दहशहत फैल गई है और रात में सोते समय भी डर लगता है। वहीं, मकानों में दरार आने पर प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए पहुंचे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत जिले के ठाकुरद्वार मोहल्ले में कई महीने पहले मकानों में दरार आनी शुरू हुई थी। उस समय लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया, लेकिन स्थिति अब और ज्यादा खराब हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मकानों के फर्श धंसने लगे और दरारें चौड़ी होने लगी है। इसके बाद लोगों ने दीवारों के आसपास खुदाई कराई और एक मकान की दीवार के नीचे पानी बहता हुआ दिखा। लोगों का मानना है कि गैस पाइप लाइन दबाने के बाद से पेयजल लाइन जर्जर होने लगी और जगह-जगह से टूट गई।

जिसके कारण जमीन के नीचे लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और जमीन धसने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाकुरद्वारा मोहल्ले में बुधवार को पूर्व चेयरमैन पवन गुप्ता वाली गली व उसके पास ही दूसरी गली में करीब 25 लोगों के मकानों का फर्श धंस गया और मकानों में दरार आ गई थी। वहीं, अब ठाकुरद्वारा मोहल्ले की मस्जिद वाली गली में कई मकानों में दरारें आनी शुरू हो गईं। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में दहशत है।

Recommended Video

      बागपत: कई मकानों में दरार के मामले में प्रशासन सख्त, एडीएम ने किया निरीक्षण

      ऐसी भी जानकारी आ रही है कि घरों में दरार आने से लोग अपने-अपने घरों को खाली कर रहे हैं। जमीन धसने और मकानों में दरारे आने की सूचना नगर पालिका प्रशासन को दे दी गई है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से घरों की स्थिति की जांच की जानी है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकरी राजेश राणा ने कहा है कि हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ। वहीं, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) ने बताया कि जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में चार से पांच घरों में दरारें देखी गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। जल्द ही इस समस्या का कारण और समाधान ढूंढा जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+