बागपत में सीएचसी के फार्मासिस्ट व कांस्टेबल समेत 24 COVID-19 पॉजिटिव मिले

बागपत। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बागपत जिले में एक फार्मेसिस्ट समेत 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने पुष्टि की है। इससे बागपत में मरीजों की संख्या बढ़कर 175, सक्रिय केस 101 हो गए। 68 लोग ठीक हो चुके हैं व दो लोगों की मौत हो चुकी है।

24 coronavirus positive patients found in Baghpat district

मंगलवार की देर रात्रि व बुधवार देर शाम आई रिपोर्ट में 24 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें बिनौली में कांस्टेबल समेत पांच, एक बागपत, छपरौली सीएचसी का फार्मासिस्ट व बड़ौत में एक अस्पताल के कर्मचारी समेत दस तथा खेकड़ा में तीन मरीज शामिल है। एक पिलाना में सिडिकेट बैक का कर्मचारी मिला है। जिसकी गिनती गाजियाबाद में की गई है और उसे गाजियाबाद के अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है। बाकी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें, सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को मिले तीनों संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल भेजा रहा है। जहां उनका उपचार किया जाएगा।

उधर, शामली जनपद में भी बुधवार को कोरोना के छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दो नर्सिंग होम के चार कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा एक युवक कांधला का निवासी है। जबकि एक अन्य युवक शामली में 12 जून को मिले कोरोना पॉजिटिव का करीबी है। इनमें से पांच के रेंडम सैंपल लिए गए थे। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वहीं, सहारनपुर में 16 और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ इतनी संख्या में पॉजिटिव आने से प्रशासन और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। खास बात यह है कि संक्रमितों में एक और तीन वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+