भाभी और देवर के बीच कांटा बन गई थी पत्नी, राज खुलने पर दोनों ने उसे मार दिया

आजमगढ़। देवर और भाभी के बीच रोड़ा बन रही पत्नी को पति और भाभी ने मिलकर हत्या कर दी। दोनों ने शव को नदी किनारे दफना दिया। मृतिका के मायकेवालों ने पूरी रामकहानी पुलिस को बताई तो पुलिस ने सक्रियता के साथ शव को ढ़ूंढने का प्रयास शुरू किया। पुलिस का यह प्रयास सफल भी रहा। पुलिस ने तीन दिन बाद शव को नदी के किनारे से बरामद कर आरोपी देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया। घटना आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सरसना गांव की है।

woman died for jethani and devar illicit relationship

दरअसल ससना गांव के रहने वाले शोभनाथ की शादी संतारा से 15 साल पूर्व हुई थी। शोभनाथ का अपनी भाभी कांति देवी से पिछले चार-पांच वर्षों से अवैध संबंध था। इस बात की जानकारी जब संतरा को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू किया। देवर और भाभी के बीच में रोड़ा बन रही संतरा से पहले ही दोनों नाराज थे। 13 जुलाई को पत्नी ने एक बार फिर अपने पति को भाभी कांति देवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसका उसने विरोध किया तो पति ने उसे मारा-पीटा और उसी दिन से ही पत्नी आचानक लापता हो गयी थी। मृतिका के पिता का आरोप था कि अवैध संबंध के चलते ही उनकी बेटी की हत्या कर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश हो रही थी।

woman died for jethani and devar illicit relationship

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने भी स्वीकार किया है कि उनके बीच अवैध संबंध थे जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। आरोपियों का कहना है कि दोनों को साथ देखकर वह उस दिन काफी गुस्से में आ गयी और जाकर कुंवर नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने उसकी हत्या नहीं की थी। पुलिस का कहना है कि इस घटना में पुलिस सभी सबूतों को इकठ्ठा कर जो बात सामने निकलकर आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल देवर और भाभी को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+