3 बेटियां होने पर ससुरालवालों ने करा दी महिला की नसबंदी और पीटकर निकाल दिया घर से बाहर

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में एक महिला को तीन बेटियां होने पर पति और ससुरालवालों ने महिला से मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन दबंग ससुरालवालों के दबाव में पुलिस ने 6 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। अब परेशान पत्नी परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

ससुरालवालों को थी लड़के की चाह

ससुरालवालों को थी लड़के की चाह

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर फूट-फूटकर रो रही महिला का नाम पूजा है। पूजा मऊ जिले के टेकइ गांव की रहने वाली है। पूजा की शादी आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल के साथ 2014 में हुई थी। शादी के बाद पूजा को पहले लड़की हुई। जिससे उसके परिजन खुश नहीं हुए। दूसरी बार भी पूजा को लड़की ही हुई। इसके बाद से परिजन उसे प्रताड़ित करने लगे। पूजा का आरोप है कि ससुरालवाले लड़का चाहते थे लेकिन तीसरी बार भी लड़की ही पैदा हुई।

घर से निकाल दिया

घर से निकाल दिया

तीन लड़कियां पैदा होने के बाद ससुरालवालों को गुस्सा आ गया। इसी बीच परिजनों ने उसे चेकअप कराने के बहाने चोरी से उसकी नसबंदी भी करा दी। इसके बाद उसकी सास, देवर और पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह कन्धरापुर थाने में शिकायत की लेकिन, दबंग ससुरालवालों के आगे पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

बेबस पूजा की शिकायत पिछले 6 माह से थाने में कूड़े के ढेर में दब गई। यही नहीं पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद उसके ससुरालवालों ने धमकी भी देना शुरू कर दिया। जिससे परेशान पूजा अपने पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+