Azamgarh: क्लास रूम में आशिक मिजाज गुरुजी को महिलाओं ने जूते-चप्पल से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में आशिक मिजाज गुरुजी का पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो (viral video) में साफ देखा जा सकता है कि आशिक मिजाज गुरुजी की महिलाएं जूते-चप्पल से जमकर पिटाई कर रही है। दरअसल, गुरुजी पर आरोप है कि वो छोटी बच्चियों के साथ अक्सर छेड़छाड़ करते थे। जब इस बात की जानकारी छात्राओं के परिजनों को हुई तो महिलाओं ने विद्यालय पर धावा बोल दिया और गुरुजी की चप्पलों से पिटाई की।

सोशल मीडिया पर जो वायरल वीडियो हुआ है वो आजमगढ़ जिले फूलपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय का है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले का संज्ञान एसपी ने लेते हुए फूलपुर पुलिस को आरोपी गुरुजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी गुरूजी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। बता दें, इस मामले में छात्राओं के परिजनों ने भी कोतवाली में तहरीर दी है।
जिसमें आरोप लगाया गया है कि शिक्षक बांकेलाल यादव आए दिन पढ़ाई के दौरान बच्चियों के साथ छेड़खानी करते हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी शिक्षक बच्चियों को पढ़ाने के बहाने अपनी गोद में बैठा कर उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है। आरोह है कि आरोपी शिक्षक बच्चियों के गाल नोचता है और घघरी भी उठाता है। इस बात की शिकायत बच्चियों ने जब अपने परिजनों से की तो आक्रोशित महिलाओं स्कूल पहुंच गई।
इस दौरान उन्होंने क्लास रूम में घुसकर गुरुजी की जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की। इस दौरान बीच बचाव करने आए दूसरे व्यक्ति पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया। इस मामले एसपी आजमगढ अनुराग आर्य ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विवेचना पूरी कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications