Azamgarh: 'दोस्त की बहन' बोल कर पीटते हुए फाड़े कपड़े और वीडियो किया वायरल, अब तलाश रही पुलिस
आजमगढ़ जिले से प्रेमी की पिटाई किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आजमगढ़ के निर्देश पर अहरौला थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियाें को तलाश रही है।
Azamgarh से एक प्रेमी के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि एक युवक द्वारा दूसरे युवक को पीटा जा रहा है तथा उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। यह कहा जा रहा है कि दोस्त की बहन को बहन समझते तो ऐसा नहीं करते। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद अहरौला थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी
पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिले के अहरौला थानांतर्गत हंसनाडीह गांव में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने देख लिया। प्रेमी को पकड़कर प्रेमिका के घर वालों ने पिटाई करने के साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान वहां मौजूद प्रेमिका के परिजनों द्वारा ही इसका वीडियो बना लिया गया और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स हाथ में डंडा लेकर युवक की पिटाई कर रहा है। पिटाई करते हुए वह वाले उसका शर्ट फाड़ देता है उसके बाद उसके बनियान को भी फाड़ कर अलग कर देता है। उसके बाद बेल्ट से भी पिटाई करते हैं और उसका पैंट भी उतरवा देते हैं। अंडरवियर पर होने के बाद वह युवक माफ करने की गुहार लगाता दिख रहा है। इस दौरान यह भी कहा जा रहा है कि दोस्त की बहन बहन होती है। कैसे तुमने नंबर दिया।

बहन का नंबर किसी दूसरे को देने का आरोप
यह भी बात सामने आ रही है कि मारने वाले युवकों की बहन का नंबर उस शख्स ने किसी दूसरे लड़के को दे दिया था। पूछे जाने पर वह आनाकानी करने लगा जिसके चलते लोगों ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ लड़के एक लड़के को मार रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पता चल रहा है कि वह युवक लड़की से मिलने गया था, जहां लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई किए। इस प्रकरण में मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मिंटू राजभर और करन राजभर नामक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीट कर मार डाला
अभी बीते शनिवार जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना अंतर्गत प्रेमिका से रात में मिलने पहुंचे 19 वर्षीय धनबली बिंद नामक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर जमकर पिटाई करते हुए अपने घर उठा ले गए थे। रात में ही प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और प्रेमी के परिजनों से पूरी बात बताई। प्रेमी के परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे तो वहां पर धनबली मरणासन्न अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जौनपुर जिले के खेतासराय थाने की पुलिस द्वारा प्रेमिका की मां और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications