UP News: आज़मगढ़ में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 7.5 लाख की चोरी में था शामिल

UP News: आजमगढ़ जनपद की पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश तीन दिन पहले आजमगढ़ जनपद में पैथोलॉजी में हुई 7.5 लाख रुपए की चोरी की घटना में शामिल था। पुलिस टीम द्वारा फरार बदमाश की तलाश की जा रही थी।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और बाइक तथा मोबाइल भी बरामद किया है।

up-news-encounter-in-azamgarh-criminal-carrying-reward-of-rs-25-000-arrested

आजमगढ़ पुलिस द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली पुलिस गुरुवार की रात्रि में क्षेत्र में गस्त कर रही थी। गस्त के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की तीन दिन पूर्व पैथोलॉजी में हुई चोरी की घटना में शामिल एक बदमाश रात में मेहनाजपुर की तरफ बाइक से जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चेवार चड़िया पुलिया के समीप घेराबंदी की गई और बदमाश के आने का इंतजार किया जाने लगा। थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने लगा।

भागने की जल्दी बाजी में मोड़ते समय उसकी बाइक फिसल कर गिर गई। बाइक गिर जाने के बाद पुलिस टीम ने उसके पास पहुंचाना चाहा, तब तक वह अपने पास रखा तमंचा निकाल कर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की गई।

पुलिस की गोली उसके पैर में लगी जिससे वह घायल होकर छटपटाने लगा। इसी बीच पुलिस टीम उसके पास पहुंच गई और उसे पकड़ते हुए उसके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, बाइक और एक मशीन बरामद की। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुनील पुत्र राजेंद्र निवासी थाना चंदवक जिला जौनपुर बताया। घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसका उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+