UP News: मोटर मैकेनिक का बेटा बना करोड़पति, पैसों की कमी के कारण छूट गई थी पढ़ाई, KBC में मचाया धमाल
UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मोटर मैकेनिक के बेटे ने कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ का इनाम जीता है। इनाम जीतने के बाद मोटर मैकेनिक के घर उसी का माहौल है। वहीं मोटर मैकेनिक को जाने वाले लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के आवंक गांव निवासी रामसूरत मोटर मैकेनिक हैं। उनके बेटे जसलीन ने केबीसी अर्थात कौन बनेगा करोड़पति के 15वें एपिसोड में एक करोड़ का इनाम जीता है। इनाम जीतने के बाद जसलीन अपने गांव पहुंचे तो लोगों ने ढोल नगाड़ा बजाकर उनका स्वागत किया।

जसलीन के परिवार के लोगों ने बताया कि शुरुआती पढ़ाई गांव से ही हुई। 12वीं पास करने के बाद जसलीन प्रयागराज चले गए और वहां उन्होंने बा की पढ़ाई प्रारंभ की। पढ़ाई के दौरान उनके पिता उन्हें पैसे भेजते रहते थे लेकिन आर्थिक संकट के कारण उनकी पढ़ाई छूट गई।
पढ़ाई छूटने के बाद जसलीन अपने घर वापस लौट आए और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शहर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय से ही कौन बनेगा करोड़पति उनकी काफी दिलचस्पी थी। और वे कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर इनाम जीतना चाहते थे।
जसलीन द्वारा यह भी बताया गया कि वह केबीसी में शामिल होने के लिए एक करोड़ और 7 करोड़ के सवालों का नोटबुक तैयार करके रखे थे। प्रश्नों को लगातार याद करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि एक दिन में केबीसी में शामिल होने के बाद जरूर जीतेंगे।
जसलीन का कहना है कि सबसे पहले वह अपने कच्चे मकान को पक्का बनवाएंगे। जसलीन द्वारा यह भी बताया गया कि स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के चलते उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। मौजूदा समय में वह एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन के रूप में काम करते थे।












Click it and Unblock the Notifications