' ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई...'., जानिए आजमगढ़ में क्यों और किसने कही ये बात?
PM Narendra Modi News Azamgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ दौरे पर है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हर वर्ग के लोगों में पीएम मोदी का जादू दिख रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ के अल्पसंख्यक समाज के लोगों में भी अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आजमगढ़ के रहने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के विकास कार्यों की जमकर सराहना की है।
ना दूरी है ना खाई है, मोदी हमारा भाई है मुस्लिम समाज से आने वाले एक युवक ने पीएम मोदी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस बार देश भर के मुसलमानों का नारा है, 'ना दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है। पीएम मोदी का वादा हमेशा खरा उतरा है और आगे भी रहेगा।

देश का हो रहा ऐतिहासिक विकास
उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का ऐतिहासिक विकास हुआ है। समाज के हर वर्ग के लोगों को आज सभी आवश्यक सुविधाएं मिल रही है।
कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के अमरोहा में लगे पोस्टर चर्चा में आए थे। इन पोस्टरों पर भी उर्दू भाषा में लिखा था कि न कोई दूरी है,न कोई खाई है, मोदी हमारा भाई है'।












Click it and Unblock the Notifications