UP News: ट्रक ने हाथी को पीछे से मारी टक्कर, फिर जो हुआ उसे देख लोग रह गए हैरान, महावत भी घायल

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में महावत घायल हो गया।

Truck hits elephant from behind in Azamgarh, UP

UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने हाथी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हाथी सड़क पर गिर गया और जोर-जोर से चिंघाड़ने लगा। वहीं घटना के बाद हाथी पर सवार महावत भी नीचे गिर गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद गंभीरपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महावत को अस्पताल में भर्ती कराई। उसके बाद घायल हाथी के उपचार के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दिया गया। घायल हाथी का भी उपचार चल रहा है।

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के देवगांव थाना अंतर्गत रामपुर कठरवा गांव निवासी सरदार नामक एक महावत आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर बाजार निवासी नरसिंह यादव के बेटी के शादी में द्वारचार के दौरान शामिल होने के लिए हाथी लेकर गया था।

शादी में शामिल होने के बाद मंगलवार को वह हाथी को लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। वह आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना अंतर्गत बाबा की कुटी के समीप पहुंचा था इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार के ट्रक ने हाथी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतना जोरदार था कि हाथी सड़क पर गिर गया और उस पर सवार महावत भी दूर जाकर गिरा। गिरने के चलते महावत घायल हो गया इसके अलावा ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और हाथी के कमर में गंभीर चोट आई।

सड़क पर हाथी के गिर जाने के चलते आवागमन भी कुछ देर तक बाधित हुआ। हालांकि सूचना मिलने के बाद गंभीरपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल महावत को अस्पताल पहुंचाई। वहीं विशालकाय हाथी को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पाया।

उसके बाद पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक पहुंचे और हाथी का उपचार प्रारंभ हुआ। चिकित्सकों और महावत का कहना है कि हाथी के कमर में गंभीर चोट आई है।

वहीं ट्रक द्वारा जोरदार टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरकर हाथी चिंघाड़ने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी हैरान हो गए और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बताया गया कि घायल महावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा हाथी का उपचार जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+