आजमगढ़: ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर बसपा नेता ने कोर्ट में किया सरेंडर, ट्रांसपोर्टर की हत्या सहित दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
आजमगढ़। पुलिस की बढ़ती घेराबंदी के बीच ढाई लाख रुपए के इनामी अपराधी अखंड प्रताप सिंह ने पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को एडीजे कोर्ट में आत्मसमर्ण कर दिया। अखंड प्रताप सिंह के सरेंडर करने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बता दें कि तरवा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव के रहने वाले अपराधी अखंड प्रताप सिंह ने वर्ष 2013 में 11 मई को ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके साथ ही करीब तीन दर्जन गंभीर अपराध करने के बाद वह तरवां ब्लाक के प्रमुख बने थे। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा से अतरौलिया विधानसभा से प्रत्याशी भी रह चुके है।
आपराधिक मामलों में फरार चल रहे अखंड प्रताप सिंह के घर इसी वर्ष नवंबर माह में कुर्की की नोटिस भी चस्पा की थी, जिसके बाद पुलिस ने अखंड प्रताप सिंह पर ढाई लाख का इनाम घोषित कर दिया। बढ़ते पुलिस के दबाव के बीच गुरुवार को अखंड प्रताप सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगातार गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थी। जिसके बाद बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने सरेंडर किया है।












Click it and Unblock the Notifications