आजमगढ़: पेशी के लिए कोर्ट लाया गया चोर चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में कोर्ट में पेशी के लिए आया एक चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। चोर के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। प्रथम दृष्टया चोर के भागने में पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

चोरी के आरोप में पकड़े गए थे
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने की पुलिस ने चोरी के आरोप में दो चोर रामअवध और राजकुमार को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए दो पुलिसकर्मी लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान न्यायालय परिसर से रामअवध दोनों पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। चोर के फरार होने पर पहले दोनों पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू किया, लेकिन जब घंटों बाद भी चोर को पुलिसकर्मी नहीं ढूंढ सके, तो अधिकारियों को सूचना दी।
चोर की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी न्यायालय पहुंचे और पूरे जिले में सघन चेंकिंग अभियान शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक चोर पुलिस के हाथ नहीं लग सका। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि फरार चोर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए दोनों पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ के साथ ही घटना की छानबीन चल रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications