आजमगढ़: पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार 6 बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले थे बाहर

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार की किरकिरी हो रही थी। पुलिस लगातार अपराधियों को दबोचने में लगी हुई थी, इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बुधवार को मुड़भेड़ के दौरान 6 बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से पांच अवैध असलहा, कारतूस व दो मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार हुए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि असलहे के बल पर आपराधिक कृत्यों को अंजाम देते हैं। जो भी पैसा उन्हें मिलता है वह उससे ऐशो आराम की जिन्दगी जीते हैं।

Recommended Video

    आजमगढ़: पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार 6 बदमाश, बड़ी वारदात को अंजाम देने निकले थे बाहर
    six miscreants arrested in encounter in azamgarh

    बदमाशों ने पुलिस टीम पर किया फायर

    आजमगढ़ जिले की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। जिसके बाद कांधरापुर थाने की पुलिस व स्वाट टीम संयुक्त रूप से इस सूचना पर चेकिंग करने लगी, तभी बिलरियागंज से आते दो बाइक पर 6 अपराधी दिखाई दिए। पुलिस ने कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर के पास आते इन्हें रोकने का प्रयास किया गया, तो बदमाशों ने अपने असलहे से जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

    जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह बदमाशों को धर दबोचा

    पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में 6 अपराधियों को धर दबोचा गया। इन लोगों के पास से एक अवैध तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर तथा 2 पिस्टल तथा मोटरसाईकिल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, उन्हीं के पीछे एक मोटर साइकिल पर तीन व्यक्ति और आते दिखाई दिए जो अचानक पुलिस को सामने देखकर बाइक घूमाकर भागना चाह रहे थे, लेकिन अनियंत्रित होकर मोड़ने के दौरान गिर गए। पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस व एक अध्धी बंदूक और मोटरसाईकिल भी इनके पास से बरामद हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+