Azamgarh News : घायल 'कन्हैया' अस्पताल में भर्ती, सड़क पर पत्नी और प्रेमिका में हुई भिड़ंत
Azamgarh में अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की देखरेख करने के लिए उसकी प्रेमिका और पत्नी दोनों पहुंच गई, इस दौरान प्रेमिका को वहां देखकर पत्नी ने पिटाई कर दी
आजमगढ़, 01 अक्टूबर : Azamgarh से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की देखभाल करने के लिए उसकी पत्नी और प्रेमिका दोनों पहुंच गई। प्रेमिका को देखकर पत्नी आग बबूला हो गई उसके बाद दोनों में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे, बाद में लोगों ने इसी तरह समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया। करीब 2 घंटे तक प्रेमिका और पत्नी के बीच आजमगढ़ जिला अस्पताल के बाहर सड़क पर हाथापाई के चलते आवागमन भी बाधित रहा।

पत्नी को छोड़कर प्रेमिका संग हुआ था फरार
दरअसल आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थानांतर्गत सेठारी गांव के रहने वाले कन्हैया की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व संगीता पासवान से हुई थी। शादी के बाद आठ वर्षों तक सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा और संगीता को दो बच्चे भी हुए। इसी बीच कन्हैया अपने गांव सेठारी की रहने वाली विद्या नामक एक युवती से प्यार करने लगा। कन्हैया और विद्या चोरी छूपे एक दूसरे से मुलाकात करने लगे। प्रेम परवान चढ़ा तो आठ साल पहले कन्हैया और विद्या गांव से फरार हो गए। पत्नी संगीता द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद जब उसे पता चला कि कन्हैया मुंबई चला गया है और विद्या के साथ रहता है तो वह उसे घर वापस बुलाने के लिए काफी प्रयास की, लेकिन कन्हैया वापस नहीं लौटा।

पत्नी ने दर्ज कराया है मुकदमा
कन्हैया जब वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी संगीता अपने तथा अपने बच्चों के भरण पोषण हेतु न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराई। इसी मामले में 22 सितंबर को न्यायालय में सुनवाई थी, जिसके लिए कन्हैया मुंबई से आजमगढ़ आया था। सुनवाई के बाद वापस लौटते समय मोटरसाइकिल की टक्कर से कन्हैया घायल हो गया और उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। पति के घायल होने की सूचना मिलने के बाद पत्नी संगीता अस्पताल में पहुंची और उसकी देखरेख करने लगी। इधर कन्हैया के घायल होने की सूचना प्रेमिका विद्या को भी मिली तो वह भी शुक्रवार को आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंच गई।

प्रेमिका को देखते ही आग बबूला हो गई पत्नी
कन्हैया की पत्नी संगीता ने जब विद्या को देखा तो वह आग बबूला हो उठी। पहले पति के सामने दोनों में कहासुनी हुई उसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे का बाल पकड़ लिया और खींचते हुए अस्पताल के बाहर चली आईं। करीब 2 घंटे तक दोनों में हाथापाई चलती रही। उसके बाद स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शांत हुईं। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमिका विद्या वहां से फरार हो गई। इस मामले को लेकर आजमगढ़ जिला अस्पताल के बाहर रहने वाले लोगों तरह- तरह की चर्चा चह रही है।












Click it and Unblock the Notifications