दुल्हन की विदाई से पहले तमंचा लेकर पहुंचा 'प्रेमी', कही ऐसी बात की लोगों ने कर दी पिटाई

Recommended Video

    दुल्हन की विदाई से पहले तमंचा लेकर पहुंचा 'प्रेमी', कही ऐसी बात की लोगों ने कर दी पिटाई

    आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी फिल्मी अंदाज में हाथ में असलहा लिए उस समय पहुंच गया, जब प्रेमिका की विदाई होनी थी। प्रेमी ने पहले तो फायरिंग कर दी, फिर प्रेमिका को ले जाने की जिद करने लगा। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने प्रेमी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

    पिस्टल के बल पर दुल्हन को उठाने की कोशिश

    पिस्टल के बल पर दुल्हन को उठाने की कोशिश

    मामला आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना के देवरा पट्टी गांव का है। ए​कतरफा प्यार में पागल एक प्रेमी ने दुल्हन बनी अपनी कथित प्रेमिका को असलहे के बल पर उसके घर से उठाने का प्रयास किया। फिल्मी अंदाज में पहुंचा यह प्रेमी ने पहले तो असलहा लहराते हुए प्रेमिका को ले जाने की कोशिश की, विरोध होने पर प्रेमिका के पिता पर फायर भी किया, लेकिन गोली मिस हो गई।

    लोगों ने पकड़कर की पिटाई

    लोगों ने पकड़कर की पिटाई

    वहां मौजूद लोगों ने युवक पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई शुरू कर दी, इसके बाद प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

    क्या कहती है पुलिस

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस अधीक्षक प्रो. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि प्रेमी सुशील प्रजापति गांव की ही एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती की रात में शादी हुई और बुधवार सुबह उसकी विदाई की रस्म पूरी की जा रही थी। अपनी कथित प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ ब्याह कर ले जाते हुए प्रेमी को देखा नहीं गया और वह प्रेमिका के घर पर ही धमक पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+