शादी के बाद ससुराल जाने से पहले दुल्हन फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार, Facebook से शुरू हुई Love Story
मैनपुरी का एक युवक फेसबुक के जरिए मऊ जिले के घोसी थाना अंतर्गत एक गांव की युवती से प्रेम करने लगा। दोनों की शादी हो गई और उसके बाद उसकी पत्नी ससुराल जाते हुए फरार हो गई।

मैनपुरी जिले के दंहार थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की Facebook के माध्यम से मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक युवती से दोस्ती हो गयी। दोस्ती के बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। जब Love Story आगे बढ़ी तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी करने के साथ धोखा हो गया और अब वह काफी परेशान है।

आजमगढ़ मेरे पहुंचने पर भाग गई दुल्हन
बताया जा रहा है कि रविवार को मऊ में स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शादी करने के बाद दुल्हन को विदाई करवाकर दूल्हा पक्ष उसे मैंनपुरी लेकर जा रहा था। मैनपुरी जाते समय दुल्हन को लेकर दूल्हा पक्ष आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पहुंचा था इसी दौरान दुल्हन का भाई वहां पहुंच गया और उसने दूल्हे की कार रुकवा दी और उसमें से अपनी बहन को उतार कर बोला कि 5 मिनट में वापस लौट रहा है। दूल्हा पक्ष परिवार के साथ काफी देर तक इंतजार करता रहा लेकिन दुल्हन और उसका भाई वापस नहीं लौटा। परेशान होने के बाद वह फोन मिलाया तो मोबाइल नंबर भी बंद मिला।

जेवर और कपड़े लेकर भागने का आरोप
इस मामले में जीयनपुर कोतवाली पहुंचकर दूल्हे की बहन द्वारा शिकायत की गई थी। फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवती द्वारा शादी करने की बात कही गई। पूरा परिवार शादी करने के लिए मऊ पहुंचा और मंदिर में धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी में दूल्हे के परिवार द्वारा दुल्हन को जेवर और कपड़े आदि दिए गए। दूल्हे की बहन का आरोप है कि दुल्हन जेवर और कपड़े आदि लेकर फरार हो गई है। घर पहुंचने के बाद घरवाले उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में दूल्हे की बहन के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications