आजमगढ़: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने जमकर पीटा, मौत
आजमगढ़ में प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमिका से मिलते हुए उसे देख लिया और पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया और देर रात उसकी मौत हो ग
आजमगढ़, 27 अगस्त: आजमगढ़ में प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमिका से मिलते हुए उसे देख लिया और पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया और देर रात उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृत प्रेमी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दोस्तों के साथ गया था प्रेमिका से मिलने
दरअसल सरायमीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगडीह गांव का रहने वाला 23 वर्षीय पंकज राजभर पुत्र फेरइ राजभर नामक युवक के बुआ की शादी जौनपुर शाहगंज थाना क्षेत्र के नटौली गांव में हुई है, जिसके चलते पंकज वहां आता जाता रहता था। इसी दौरान नटौली गांव की एक युवती से पंकज प्रेम करने लगा। पंकज उससे अक्सर मिलने आया जाया करता था। बीती रात्रि में पंकज अपने दोस्त हरेंद्र और अजीत को एक बर्थडे पार्टी में चलने का बहाना बनाकर नटौली गांव में लेकर गया।
प्रेमिका के परिजनों ने पकड़कर पीट दिया
अमृत पंकज के दोस्तों का कहना है कि हरेंद्र और अजीत को वह गांव में सड़क पर ही कुछ दूरी पर छोड़कर खेत की तरफ चला गया। थोड़ी ही देर बाद कुछ लड़के उसे मारने लगे। पंकज जब चिल्लाने लगा तो उसके दोनों दोस्त भी वहां पहुंचे। मारपीट करने वाले लोगों ने हरेंद्र और अजीत को भी मारा पीटा। आरोप है कि के दौरान पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया उसके बाद मारपीट कर रहे लोगों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।
डर के मारे परिजनों से भी नहीं बताए
रात में पंकज और उसके दोनों दोस्त अपने घर लौट कर आए। पंकज और उसके दोस्तों ने डर के चलते घर पर किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी। उसके बाद गंभीर रूप से घायल पंकज की रात में ही मौत हो गई। पंकज की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाद में उसके दोस्तों ने पंकज के परिजनों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दिया। उसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और पुलिस को सूचना दिए। पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि मारपीट में घायल होने के चलते ही पंकज की मौत हुई है। फ़िलहाल पंकज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications