दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बोली- सांवला रंग और छोटा कद नहीं है पसंद

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार करने वर और वधू के पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश भी। लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। दरअसल, जयमाल के वक्त दूल्हे का कद और रंग देखकर दुल्हन बिफर गई और शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार

दुल्हन ने किया शादी करने से इनकार

दूल्हे का कद और रंग देख दुल्हन बिफर पड़ी और शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन ने स्टेज पर सार्वजनिक तौर पर कहा, 'उसे दूल्‍हे का सांवला रंग और छोटा कद पसंद नहीं है. लिहाजा वह किसी भी कीमत पर वरमाला दूल्‍हे के गले में नहीं डालेगी।' जिसके बाद परिजनों ने दुल्‍हन को मनाने की लाख कोशिश की, लेकिन दुल्‍हन अपने फैसले पर अडिग रही। दुल्‍हन को मनाने के लिए समाज के बुजुर्ग भी घंटों मशक्‍कत करते रहे, लेकिन उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आखिर में बारात को बिना दुल्‍हन के ही वापस होना पड़ा।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लीलाई दुबरा गांव का है। इसी गांव में रहने वाले रामनवल की बेटी मीना की शादी जौनपुर जनपद के खेतासराय कस्‍बे में रहने वाले आशीष के साथ तय हुई थी। दोनों पक्षों के बीच तय हुए कार्यक्रम के अनुसार रविवार की शाम रातजीत अपने बेटे आशीष की बारात लेकर रामनवल के दरवाजे पहुंचे। इसके बाद कन्‍या पक्ष ने बारातियों का जोरदार स्‍वागत किया। जलपान और भोजन के बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। दुल्हा जब जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचा गया।

इनकार के बाद मचा हड़कंप

इनकार के बाद मचा हड़कंप

जयमाल स्‍टेज पर पहुंची दुल्‍हन की नजर जैसे ही दूल्‍हे पर पड़ी। कुछ सेकेंड का इंतजार करने के बाद दुल्‍हन ने अपनी सहेलियों से बात की और दूल्‍हे को जयमाल डालने से इंकार कर दिया। दुल्‍हन के मना करते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने शादी तोड़ने का कारण पूछा तो दुल्हन ने बताया कि दुल्हे का छोटा कद और सांवला रंग उसे पसंद नहीं है, इसलिए वह शादी नहीं कर सकती। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने दुल्हन को मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+