UP Police News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी पुलिसकर्मियों की बोलेरो, चार पुलिसकर्मी घायल
UP Police News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में मंगलवार की सुबह में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पुलिसकर्मियों से भरी बोलेरो पलट गई। बोलेरो पलटने की चलती उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि निजी बोलेरो से सुल्तानपुर में दबिश देने के लिए गए थे। दबिश के के बाद वे लौट रहे थे, इसी दौरान जब यह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंचे थे इसी दौरान बोलेरो का टायर फट गया। टायर फटने के बाद बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायल पुलिसकर्मियों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल में रेफर किया गया।

प्राथमिक जानकारी और मीडिया के माध्यम से जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मंगलवार सुबह में सुल्तानपुर जनपद में निजी बोलेरो से दबिश देने के लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि दबिश देने के बाद वे आजमगढ़ वापस लौट रहे थे इसी दौरान सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के सजपुर गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फट गया। बोलेरो का टायर फटने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई।
अनियंत्रित होने के बाद बोलेरो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलट गई। बोलेरो पलटने के चलते उसमें सवार चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल विजेता पांडेय, कांस्टेबल बसंत कुमार और चालक अनिल कुमार घायल हो गए। बोलेरो पलटने की जानकारी होने के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने बोलेरो में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकालते हुए एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायल पुलिस कर्मियों को लेकर पवई स्वास्थ्य केंद्र पर आई। स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिसकर्मियों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications