आजमगढ़ में प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

आजमगढ़। खबर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का है। यहां पति-पत्नी का शव घर के कमरे एक ही फंदे से लटका हुआ मिला है। दंपति का शव मिलने के बाद इलाके में इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने घटना स्थाल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 azamgarh news: new couples extreme step after marriage

ये मामला मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, यहां 25 वर्षीय धर्मेंद्र राजभर का गाजीपुर के सादात के मिर्जापुर गांव निवासी 22 वर्षीय संजू राजभर से 9 माह पहले विवाह हुआ था। दोनों कुछ दिन साथ रहने के बाद धर्मेंद्र राजभर नासिक चला गया था। फरवरी माह में लौटा था। उसे 5 मार्च को वापस जाना था। सोमवार को संजू की मां व पिता मिलने आए थे। देर शाम मिलकर वापस चले गए।

मंगलवार की सुबह देर तक दोनों के नहीं उठाने पर धर्मेंद्र की मां जगाने गई। तो पुत्र और बहू को फंदे से लटकते देखा। दोनों का शव सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से लटक रहा था। ये देख उसके होश उड़ गए। जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। घर के भीतर दोनों का लटकता शव देख शोर मचाया।

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। धर्मेंद्र चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। उसके दो भाई मुंबई में परिवार सहित रहते हैं। मेहनाजपुर थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+