आजमगढ़: लोगों से की घर और गाड़ी पर फिलिस्तीनी झंडा फहराने की अपील, मौलाना गिरफ्तार

आजमगढ़, मई 21: इजराइल और फिलस्तीन के बीच जंग जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने घर और गाड़ी पर फ्लीस्तीनी झंडा लहराने की अपील की है। माना जा रहा है कि फिलिस्तीन के समर्थन में इस तरीके का कृत्य किया गया है। आजमगढ़ पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपने फेसबुक पेज 'आजमगढ़ एक्सप्रेस' पर यह पोस्ट किया था।

Recommended Video

    आजमगढ़: लोगों से की घर और गाड़ी पर फिलिस्तीनी झंडा फहराने की अपील, मौलाना गिरफ्तार
    azamgarh man handcuffed by police for pro Palestine appeal

    पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से युवक को क‍िया गिर‍फ्तार

    सरायमीर कस्बा के उत्तरी चुड़िहार मोहल्ला निवासी यासिर अख्तर पुत्र रायलऐन ने अपने फेसबुक पेज 'आजमगढ़ एक्सप्रेस' पर फिलिस्तीनी झंडा लहराने की अपील की थी। यासिर ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सभी लोग अपने घरों व वाहनों पर फिलिस्तीनी झंडा लहराएं। आरोपी यासिर की इस हरकत को सरायमीर पुलिस ने गंभीरता से लिया और थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सर्विलांस सेल की मदद से सरायमीर थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक यासिर अख्तर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

    एसपी ने कहा- ऐसी हरकत करने वालों को बख्‍ता नहीं जाएगा

    इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने आरोपी के सोशल मीडिया पेज को बैन करने के लिए उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पड़ोसी देश का झंडा लहराने की बात की गई थी, उस युवक को आजमगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरीके का कार्य करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+