आजमगढ़ जेल में मौज-मस्ती, सिगरेट के कश लगाते दिखे कैदी, VIDEO वायरल
आजमगढ़। आजमगढ़ जिला कारागार अपराधियों के लिए जेल नहीं बल्कि मौज-मस्ती का अड्डा बन गई है। जेल के अंदर अपराधी खुलेआम न सिर्फ मोबाइल चला रहे हैं, बल्कि खुलेआम नशा भी कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।इस मामले में जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

जेल में सिगरेट के कश लगा रहे बंदी
आजमगढ़ जिला कारागार के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में बंदी जेल में खुलेआम बैरक से लेकर मैदान तक मोबाइल चला रहे हैं। इसके साथ ही बंदी सिगरेट भी पी रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
बदमाशों ने जेल में मनाई थी दीवाली
जेल में यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले कुख्यात बदमाशों ने जेल में दीवाली मनाने के बाद अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। इसके बाद बंदियों के दो गुटों में मोबाइल को लेकर खूनी संघर्ष भी हुआ था, जिसमें शासन ने जेल अधीक्षक, डिप्टी जेलर, जेलर को निलंबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications