Azamgarh: छात्रा की मौत पर सहेली ने बयां की हकीकत, बताया 31 जुलाई को क्या-क्या हुआ था

Azamgarh News Girl Death: आजमगढ़ के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला प्रदेश भर में गरमाया हुआ है। इस केस में आजमगढ़ पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और छात्रा के क्लास टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल लामबंद हो गए और मंगलवार 8 अगस्त को स्कूल बंद रखने का ऐलान कर दिया। वहीं, छात्रा के परिजन भी स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

आजतक की खबर के मुताबिक, इस मामले में पुलिस का दावा है कि उनके पास प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिनके बल पर उन्होंने दोनों को गिरफ्तार किया है। वहीं, 11वीं क्लास की छात्रा की मौत मामले में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। वहीं, अब छात्रा की सीट के बगल में बैठने वाली उसकी सहेली ने 31 जुलाई यानी घटना वाले दिन क्या-क्या हुआ उसके बारे में हकीकत बयां की है।

azamgarh school news

नवभारत की खबर के मुताबिक, सहेली की मानें तो 11वीं की छात्रा पांचवीं घंटी तक नॉर्मल थी। लेकिन, पांचवीं घंटी के बाद छात्रा को अचानक से प्रिंसिपल के कमरे में बुलाया गया। जिसके बाद वह प्रिंसिपल के कमरे में चली गई। इस दौरारन 7वीं घंटी बजी तो स्कूल हल्ला मचने लगा। पहले तो शोर में कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ? कुछ लड़कियां बंदर के डर के कारण किसी छात्रा के गिरने का अनुमान लगा रही थी।

इतने में ही, अचानक से स्कूल की छुट्टी कर दी गई। वैसे तो स्कूल की छुट्टी दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर होती है। लेकिन, उस दिन 2 बजे ही छुट्‌टी कर दी गई। छुट्टी होने के बाद सभी छात्राएं स्कूल से बाहर निकल गईं। मृतक छात्रा के बारे में उसकी सहेली ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई में अच्छी थी। शुक्रवार 28 जुलाई को पहली बार उसे प्रिंसिपल ने द्वारा बुलाया गया था। वह क्लास में वापस में लौटकर आई तो परेशान थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक छात्रा ने क्लास में टीचर से कहा था कि मेरी रेपुटेशन कैसे वापस आएगी? इसके बाद सोमवार 31 जुलाई को दोबारा उसे प्रिंसिपल ने अपने रूम में बुलाया। शायद वह इसे सहन नहीं कर पाई। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया। बता दें कि 31 जुलाई को आजमगढ़ के एक गर्ल्स स्कूल की 11वीं क्लास में पढने वाली छात्रा ने स्कूल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

घटना के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि छात्रा के बैग से मोबाइल बरामद हुआ था। इसी को लेकर उसे जमकर डांट-फटकार लगाई गई थी। इतना ही नहीं, मोबाइल मिलने के बाद छात्रा को प्रताड़ित भी किया गया था। इसी बात से आहत होकर उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया था।

पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल सोनम मिश्रा और क्लास टीचर अभिषेक राय को गिरफ्तार किया है। आजतक की खबर के मुताबिक, शुक्रवार 28 जुलाई को चेकिंग शुरू हुई थी कि कहीं कोई छात्रा मोबाइल फोन आदि प्रतिबंधित चीज तो लेकर नहीं आई। इसी कड़ी में छात्रा के पास से मोबाइल बरामद हुआ था। उस दिन तो मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन, सोमवार 31 जुलाई को छात्रा को प्रिंसिपल मैम ने अपने ऑफिस में बुलाया।

इस दौरान छात्रा से उसके परिजनों का नंबर मांगा गया था। इस बीच छात्रा ने दौड़कर तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रिंसिल ने आगे कहा कि हमें ऐसा कोई अंदेशा नहीं था। हमारे भी बच्चे हैं, हम सब समझते हैं। हम लोग शिक्षा का काम कर रहे हैं। छात्रों को समझाना, बचाना यही हमारी जिम्मेदारी है।

इस घटना को लेकर आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मृतक छात्रा के परिजनों की शिकायत पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन, बाद में हत्या के बजाय सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। दोनों नामजद अभियुक्त प्रिंसिपल औऱ क्लास टीचर को गिरफ्तार करके रिमांड के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है। साथ ही, इस केस की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है।

स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब्त कर लिया गया हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान बेंजीन टेस्ट से यह प्रमाणित हुआ, जिस जगह पर छात्रा गिरी थी वहां ब्लड की मौजूदगी थी। लेकिन, उस ब्लड को साफ कर दिया गया था। सबूत मिटाने का ये कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है। बताया कि शुरूआती विवेचना में यह बात सामने आई है कि छात्रा के पास मोबाइल मिलने के बाद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।

फिलहाल इस मामले पुलिस की विवेचना अभी जारी है। स्कूल स्टाफ और दूसरी छात्राओं के बयान भी लिए जाएंगे। साइटिफिक तरीके से साक्ष्य संकलित किए जाएंगे। अगर किसी अन्य व्यक्ति का भी नाम इसमें आता है तो पुलिस उसके खिलाफ की कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+