Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आजमगढ़ में दो स्थानों पर तोड़ी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस फोर्स

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में अराजक तत्वों ने एक ही दिन में दो स्थानों पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जैसे ही सुबह ग्रामीणों को लगी वे आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और नई प्रतिमा की स्थापना के साथ ही अराजक तत्वों की गिरफ्तारी में जुट गए हैं।

ambedkar statue vandalised at two places in azamgarh

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जाआदमपुर गांव में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार की देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को हुई तो आक्रोशित हो गए। मौके पर बहुजन समाज पार्टी के नेता भी पहुंचे और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना के बाद तहसीलदार लालगंज, सीओ व दो थाना क्षेत्रों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।

ambedkar statue vandalised at two places in azamgarh

इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में भी लगी अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिगस्त होने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। किसी तरह से दोनों पर स्थानों पर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अधिकारियों ने शांत कराया और आश्वासन दिया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर तत्काल नई प्रतिमा की स्थापना के साथ ही अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+