अमेठी के इंदिरा गांधी अकादमी से उड़ा एयरक्राफ्ट आजमगढ़ में क्रैश, ट्रेनी पायलट की मौत
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में अमेठी के फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से उड़ा ट्रेनी एयरक्राफ्ट टीबी-20 आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में क्रैश होकर जमीन होकर गिरा और उसके टुकड़े-टुकड़े हो गए। इस घटना में विमान को उड़ा रहे ट्रेनी पायलट कोणार्क शरण की मौत हो गई। एयरक्राफ्ट गिरने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।
Recommended Video

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने इस घटना के बारे में बताया कि यह सोलो पायलट ट्रेनी एयरक्राफ्ट था। फुरसतगंज के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से मऊ के लिए पायलट ने उड़ान भरी थी और उसको वहां से वापस लौटना था। रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया और क्रैश हो गया। एसपी ने कहा कि एयक्राफ्ट में कोई और मौजूद नहीं था क्योंकि यह सिंगल पायलट एयरक्राफ्ट था। पायलट की बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर भिजवा दिया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है।

फरीद्दीनपुर गांव के पास करीब 11 बजे तेजी से यह एयरक्राफ्ट जमीन पर गिरा और तेज धमाका हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ जोर की बारिश हो रही थी और मौसम काफी खराब था। तेज आवाज के साथ एयरक्राफ्ट अनियंत्रित होकर क्रैश हुआ और मलबे के ढेर में बदल गया। इस एयरक्राफ्ट को उड़ा रहा ट्रेनी पायलट कोणार्क हरियाणा के पलवल का निवासी था जिसकी मौत हो गई।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के अधिकारी का कहना है कि फिलहाल यही लग रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। जांच के बाद ही असली वजह का पता चल पाएगा। अधिकारी ने भी कहा कि सोलो पायलट एयरक्राफ्ट था जिसे ट्रेनी पायलट कोणार्क उड़ा रहा था। कोणार्क कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग ले रहा था। इसके लिए 200 घंटे की उड़ान भरनी होती है जिसमें से वह 125 घंटे एयरक्राफ्ट उड़ा चुका था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications