औरैया: छात्रा का अपहरण कर कार में किया दुष्कर्म, शादी का आश्वासन देने पर छोड़ा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में कोचिंग पढ़ने गई एक छात्रा को अगवा कर कार में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने जब महिला थाने में गुहार लगाई तो उस पर कथित तौर पर समझौता करने का दबाब बनाया गया। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद शनिवार को उक्त मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। बता दें कि घटना 29 नवंबर की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र का है मामला

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र का है मामला

जानकारी के मुताबिक, मामला औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र का है। पीड़ित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 29 नवंबर को वह अपने घर से औरैया अपनी स्कूटी से कोचिंग पढ़ने आई थी। इसके बाद वह दोपहर लगभग दो बजे बाजार से सामान लेकर अपनी स्कूटी से तिलक महाविद्यालय के पीछे पहुंची। तभी पीछे से स्कार्पियो कार सवार चार लोगों ने उसकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगाकर उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया और पिस्टल लगाते हुए चुप रहने की धमकी दी।

शादी करने के आश्वास ने पर छोड़ा

शादी करने के आश्वास ने पर छोड़ा

पीड़िता की मानें तो आरोपी उसे सिकंदरा की ओर ले गए, जहां रास्ते में कार रोककर उक्त लोगों में से एक आरोपी अंकित यादव ने उसके साथ कार में ही दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि वे लोग उसके साथ जबरदस्ती करते हुए कह रहे थे कि अब तो अंकित यादव से शादी करेगी। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वे लोग उसे जान से मारकर फेंकने की धमकी दे रहे थे। इस पर मजबूर होकर उसने अंकित से शादी करने का आश्वासन दिया। तब वे लोग उसे जहां से ले गए थे वहीं लाकर उसे छोड़ दिया।

क्या कहा पुलिस ने

क्या कहा पुलिस ने

पीड़िता ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में उसने महिला थाना में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, जिस पर थाना पुलिस ने उस पर समझौता करने का दबाव डाला गया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अंकित यादव, अर्पित यादव व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अन्य धाराओं के अलावा गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़िता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का दर्ज कर लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही हकीकत का पता चल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+