औरैया: DPRO को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

Auraiya News, औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एंटी करप्शन टीम ने जिला पंचायतीराज अधिकारी को उनके आवास पर 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा। यह रकम एक ग्राम प्रधान ने वित्तीय स्वीकृति के लिए दी थी। एंटी करप्शन ने डीपीआरओ को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

DPRO arrested for taking bribe of Rs 20 thousand in Auraiya

जानकारी के अनुसार, मामला औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र की सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत पट्टी तोरना का है। ग्राम प्रधान रामविलास चार दिनों से इंटरलॉकिंग सड़क की वित्तीय स्वीकृति के लिए डीपीआरओ कमल किशोर के चक्कर काट रहे थे। डीपीआरओ ने स्वीकृति देने के लिए 20 हजार रुपये की मांग की। प्रधान ने एंटी करप्शन से शिकायत की।

एंटी करप्शन की टीम ने डीपीआरओ को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया। जिसके तहत ग्राम प्रधान शुक्रवार शाम नारायनपुर स्थित डीपीआरओ के आवास पर गए। वह रुपये दे ही रहे थे, तभी कानपुर की एंटी करप्शन टीम में इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी, बीएस दोहरे, राकेश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी पहुंचे और डीपीआरओ को घूस लेते पकड़ लिया। एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि अभी जांच-पड़ताल चल रही है। वहीं, डीपीआरओ का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+