महिला की कोख से जन्मे इस बच्चे को देखकर डर गई नर्सें, कुछ देर बाद हुई मौत

औरेया। यूपी के औरेया में रविवार को महिला ने एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के चार हाथ, चार पैर और चार कान होने के साथ ही स्त्री और पुरुष दोनों के जननांग भी थे। जन्म के कुछ ही देर बाद शिशु की मौत हो गई। बच्चे को देखने के लिए कस्बे के लोगों की भीड़ अस्पताल पहुंच गई।

प्रसव पीड़ा के बाद महिला को किया भर्ती

प्रसव पीड़ा के बाद महिला को किया भर्ती

मामला औरैया के फफूंद कस्बे का है। रविवार की शाम गांव फूटाताल के रहने वाले भूरे दिवाकर अपनी पत्नी अलका को प्रसव पीड़ा होने पर फफूंद के बाबरपुर रोड पर स्थित पाली क्लीनिक जच्चा बच्चा केंद्र पर लेकर पहुंचे। अलका की हालत देखते हुए नर्सों ने उसे भर्ती कर लिया।

शिशु के थे चार हाथ, चार पैर

शिशु के थे चार हाथ, चार पैर

रात करीब 11 बजे बजे अलका ने एक शिशु को जन्म दिया, जिसके चार हाथ, चार पैर और चार कान थे। शिशु के स्त्री और पुरुष दोनों जननांग भी थे, जिसे देखकर वहां मौजूद नर्सें भी डर गईं। जन्म के कुछ देर बाद शिशु की मौत हो गई। सोमवार सुबह विचित्र बच्चे के जन्म की खबर सुनकर कस्बे के लोगों की भारी भीड़ केंद्र पर पहुंच गयी। मृतक शिशु के पिता भूरे ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र है।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टरों ने कहा कि संभव है कि महिला के गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हों और उनका पूर्ण विकास नहीं पाया हो। इसलिए एक शरीर में चार हाथ, चार पैर और दो लिंग बन गए हों। बता दें, राजस्थान के पाली जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक विचित्र बच्चे ने जन्म दिया। बच्चे के दो सिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+