पड़ोसी की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गए भाजपा के ब्लॉक प्रमुख, 24 नवंबर को होनी थी शादी

औरेया। उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेता अपने कारनामों से पार्टी में पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। आए दिन किसी न किसी मामले में भाजपा नेता शामिल होते ही हैं, जिससे केवल उनकी ही नहीं बल्कि पार्टी की भी जमकर किरकिरी होती है। ताजा मामला औरेया जिले का है, जहां भाजपा के ब्लॉक प्रमुख अपने ही विवाह से दो दिन पहले अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गए हैं। प्रेमिका के घर वालों ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

17 नवंबर को हुआ था तिलक

17 नवंबर को हुआ था तिलक

प्रेमिका को भगाने की सूचना मिलते ही लड़की के परिजनों ने उनके घर जाकर जमकर हंगामा किया और दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। बीते 17 नवंबर को ब्लॉक प्रमुख का तिलक भी हुआ था। ब्लॉक प्रमुख की प्रेमिका अभी नाबालिग है। बिधूना ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र राजपूर पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ फरार हो गए। जबकि 24 नवंबर को उनकी शादी थी। एक तरफ घर के लोग बारात की तैयारी में जुटे हुए थे और दूसरी तरफ दूल्हा ही फरार हो गया।

पड़ोस की लड़की के साथ हुए फरार

पड़ोस की लड़की के साथ हुए फरार

शुक्रवार की सुबह ब्लॉक प्रमुख के फरार होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। कौशलेंद्र और उनकी प्रेमिका के घर के लोगों ने आपस में जमकर मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि औरेया जिले के बेला के नौसेरा गांव के रहने वाले कौशलेंद्र राजपूत अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा के समर्थन से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे।

दोनों पक्षों में हुई मारपीट

दोनों पक्षों में हुई मारपीट

ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र का प्रेम प्रसंग पड़ोस में ही रहने वाली लड़की से था। बीते गुरुवार को वह लड़की को लेकर फरार हो गए। इस बात का जैसे ही लड़की के परिजनों को पता चला वह कौशलेंद्र के घर पहुंचे। इस पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। थानाध्यक्ष ब्रजेश भार्गव का कहना है कि कौशलेंद्र एक लड़की को लेकर फरार है। कौशलेंद्र के भाई रोहिताश मारपीट की तहरीर दे रहे हैं। जबकि लड़की पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+