MP election 2023: अनूपपुर BJP उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह 7वीं बार चुनाव मैदान, कोतमा से दिलीप जायसवाल का नामांकन

MP election 2023: अनूपपुर विधानसभा सहित समूचे जिले के विकास के धुरी माने जाने वाले भाजपा उम्मीदवार और खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नामांकन फॉर्म जमा करने ढोल- ठमाकों के बीच निकले। बिसाहूलाल सिंह का यह 7वां चुनाव हैं। जब वह नामांकन जमा कराने निकले तो उनके साथ सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ आम जनमानस का जन सैलाब उमड़ पडा।

वहीं कोतमा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल ने भारी जन सैलाब के बीच गांधी चौक से एसडीएम कार्यालय पहुंच कर अपना नामांकन जमा कराया। इसके पूर्व गांधी चौक में आयोजित जनसभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच रखते हुए भाजपा उम्मीदवार को प्रथम प्रचंड मतों से विजय श्री दिलाने का संकल्प लिया।

mp-assembly-election-2023-bjp-candidates-prachar

बिसाहूलाल ने एक बार फिर मांगा आशीर्वाद
नामांकन जमा करने के पूर्व आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह कहां कि यह 7वीं बार नामांकन भरने का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक सफर के दौरान जनसेवा के अनेकों कार्य कर जनता का स्नेह और प्रेम सदैव मिलता रहा हैं, इस बार भी मिलेगा। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से विजयश्री का आशीर्वाद मांगा।

भाजपा और कांग्रेस में तुलना करने की आवश्यकता- हिमाद्री सिंह
सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा की जनता को कांग्रेस और भाजपा के कार्यों में तुलना करने की आवश्यकता है, जब देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी उस समय क्या स्थिति थी सभी को ज्ञात हैं कि आज कहां पर हमारा देश और प्रदेश पहुंच गया है, इसकी तुलना होनी चाहिए भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में अनेक योजनाएं चलाई गई और देश प्रदेश का विकास हुआ साथ ही साथ समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की भी चिंता भाजपा की सरकार ने कर उन्हें समाज के अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा किया। यह चुनाव हमारा और हमारे बच्चों का भविष्य तय करेगा इसलिए सभी लोग भाजपा उम्मीदवार को अपना अमूल्य मत देकर विजयश्री का आशीर्वाद दें।

यह चुनाव मध्य प्रदेश विकास के लिए-दिलीप जायसवाल
कोतमा विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार दिलीप जायसवाल नामांकन फार्म जमा करने के पूर्व कोतमा के गांधी चौक में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव मध्य प्रदेश के विकास के लिए हो रहा है। 2003 के पहले मध्य प्रदेश की क्या हालत थी यह किसी से छिपी नहीं है, सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य सब समाप्त हो चुका था मध्य प्रदेश एक बीमारू राज्य के दर्जे में गिना जाता था हमारी भाजपा की सरकार आने के बाद सबसे पहले मूलभूत सुविधाओं पर सरकार के द्वारा कार्य किया गया जिसमें बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य पर बड़े पैमाने पर कार्य किए गए। किसानो की स्थिति को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार ने उन्हें किसान सम्मन निधि से नवाजा और खेती में हो रहे नुकसान की भरपाई करने का सहारा दिया।

भाजपा नेताओं ने सभा को किया संबोधित
भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी तथा आम जनता से अपील किया कि जिले का विकास करने वाले भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह को अपना समर्थन सभी लोग प्रदान करें जिससे कि एक बार पुनः प्रदेश में भाजपा की सरकार स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारे बच्चों का भविष्य सुनिश्चित करेगा इस चुनाव से विकास जुड़ा हुआ है भाजपा की सरकार बनने से विकास की निरंतर गाड़ी चलती रहेगी। भाजपा सरकार चाहे वह कोरोना काल हो या फिर हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़ी रही है। सभी को मिलकर भाजपा उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद देना है। नामांकन सभा को जिला चुनाव संयोजक बृजेश गौतम, विधानसभा चुनाव प्रभारी अनिल गुप्ता तथा अन्य लोगों ने संबोधित किया।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+