Anuppur news: चरित्र संदेह ने अनूपपुर में पति को बना दिया कातिल, पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
Anuppur news: अनूपपुर।जिले में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली जघन्य वारदात सामने आई। शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घटना के पीछे चरित्र संदेह सामने आया। वारदात के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया।
घटना अनूपपुर के बडहर गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक बडहर गांव निवासी रमेश सिंह श्याम का अक्सर शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी रमेश का पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि रमेश पत्नी से मारपीट करना लगा।

घर रखे डंडे से उसने पत्नी पर दनादन कई प्रहार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की खबर लगते ही गांव के पूर्व सरपंच और मृतिका के देवर सूरज सिंह ने पुलिस को सुचना दी दर्ज कराई। सूचना पर एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा बल सहित घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा कर जिला चिकित्सालय अनूपपुर से पोस्ट्मार्डम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी यह सामने आई कि दोनों पति-पत्नी अक्सर शराब पीते थे। चरित्र शंका को लेकर हुए वाद-विवाद पर पति ने पत्नी को घसीट कर पटक कर मारते हुए डंडे से हमला किया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।
संवाद सूत्र- राजेश शुक्ला, अनूपपुर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications