SBI YONO ऐप अपडेट करते ही लगी 90 हजार रुपए की चपत, FD अकाउंट से उड़ाए रुपए

Anuppur news : अनजान नंबर से आए लिंक पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के योनो एप पर अपडेट का एसएमएस था। लिंक में टच करते ही एफडी अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने 90,000 रुपए की राशि उड़ा ली और युवक साइबर्ट्रक का शिकार हो गया।

Cyber thag

जब इसकी जानकारी युवक को लगी तो शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से की।

जैतहरी निवासी सौरभ जैन ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरा अकाउंट एसबीआई बैंक के शाखा जैतहरी में हैं। दोपहर लगभग 1 बजे योनो एप का सर्वर नहीं चल रहा था। जिस कारण मैं परेशान था। तभी एक एसएमएस आया। एसएमएस में लिखा था आपका खाता बंद कर दिया गया हैं। संपर्क के दौरान व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा। अनजान नंबर से आए लिंक पर योनो बैंक के अपडेट का एसएमएस था। सौरभ जैन ने लिंक ओपन की।

लिंक खुलते ही एफडी अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने 90,000 रुपए की राशि उड़ा ली, जबकि सौरभ जैन ने किसी भी अनजान व्यक्ति को योनो लागिन की पिन कोड कॉल के माध्यम से नहीं बताया था। उन्होंने जानकारी दी कि उसकी बहन की अगले महीने विवाह है। जिसके लिए उसने एफडी में पैसे जमा किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+