अमरोहाः पति-बेटा और सास-ससुर ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पति और बेटे सहित सास-ससुर के खिलाफ कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पति के द्वारा महिला को प्रताड़ित किया जाता था। महिला के साथ मारपीट भी की गई और उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

मामूली विवाद के चलते पति और बेटे ने परिवार संग मिलकर महिला के साथ मारपीट की। घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मायके वालों ने पति, बेटे और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। दरअसल मामला है जनपद अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव इकौना का है, जहां पर नरेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी शादी थाना रजबपुर क्षेत्र के घंसूरपुर निवासी बबली के साथ हुई थी।
परिवार में बेटा सागर भी रहता है 23 अप्रैल को पति और पत्नी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में मारपीट भी हुई, जिसमें बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए लाया गया और इलाज के दौरान बबली की मौत हो गई। मायके वालों ने पुलिस थाने में पति बेटा और सास ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications