UP News: 63 साल की महिला ने पति की मौत के 8 साल बाद की शादी, लोग बोले पैसा है तो सब है, बेटियां नाराज

UP News: यूपी के अमरोहा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। अमरोहा में पति की मौत के आठ साल बाद 63 साल की एक महिला ने दूसरी शादी की है। शादी को लेकर इलाके के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

कुछ लोगों का कहना है कि आज के समय में जिसके पास पैसा है तो उसके लिए सबकुछ संभव है। वहीं मां की शादी की जानकारी मिलने के बाद महिला की बेटियां काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि उनकी मां ने अपनी खुशी के लिए जमीन बेंचकर शादी की है।

up-news-63-year-old-woman-married-after-8-years-of-her-husbands-absence

ऐसे में बेटियों ने तहसील पहुंचकर भूमि की दाखिल खारिज रुकवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बेटियों का आरोप है कि पिता की मौत के बाद कुछ लोग उनकी मां को बहलाफुसला कर ऐसा कृत्य किये हैं। ऐसे में दाखिल खारिज रोकने के साथ ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाय।

दरअसल, यह पूरा मामला अमरोहा जिले के हसनपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव की रहने वाली एक महिला के पति की मौत आठ साल पहले हो चुकी है। महिला को तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी हो चुकी है और तीनों अपने ससुराल रहती हैं।

घर पर महिला अकेले ही रहती थी। महिला के घर पड़ोस के गांव का रहने वाला एक 55 साल का व्यक्ति अक्सर आता रहता था। आने-जाने के चलते महिला और उसके बीच नजदीकियां बढ़ीं। बताया जा रहा महिला ने उसके बहकावे में आकर अपने नाम की 6 बीघे जमीन बेंच दी।

जमीन बेचने के बाद महिला ने उस शख्स से शादी रचा ली। इस बात की जानकारी होने के बाद महिला की तीनों बेटियां आग बबूला हो गईं। बेटियों ने तहसील पहुंचकर प्रार्थनापत्र देते हुए बेची गई भूमि के दाखिल खारिज रोकने की मांग की है।

वहीं 63 साल की बूढ़ी महिला द्वारा शादी किए जाने की जानकारी होने के बाद गांव के लोगों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कुछ लोगों का कहना कि अजी की उम्र में शादी करना कहां जायज है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि जिसके पास पैसा है वह कुछ भी कर सकता है। जबकि कुछ लोग महिला के अकेलेपन को देखते हुए उसके फैसले को यही ठहरा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+