सपा प्रत्याशी ने प्रशासन और भाजपा विधायक को दी खुलेआम धमकी, कहा- 16 बार जेल गया हूं

सपा प्रत्याशी ने प्रशासन और भाजपा विधायक को दी खुलेआम धमकी, कहा- 16 बार जेल गया हूं

अमरोहा, 27 जनवरी: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होने है। मतदान से पहले यूपी की सियासत गरमा गई और नेताओं द्वारा विवादित बयान दिए जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है। जी हां..कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले पथिक सेना के अध्यक्ष व प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में मुखिया गुर्जर न केवल वर्तमान विधायक को धमकाते नजर आ रहे हैं, बल्कि पुलिस-प्रशासन को भी खुलेआम धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

      सपा प्रत्याशी ने प्रशासन और भाजपा विधायक को दी खुलेआम धमकी, कहा- 16 बार जेल गया हूं
      SP candidate threatened BJP mla and administration

      बता दें, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुखिया गुर्जर को अमरोहा के हसनपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। मुखिया गुर्जर पथिक सेना के अध्यक्ष है और हाल ही में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद मुखिया गुर्जर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा,

      फोटो खींचकर ये मुझे बात है कि ये कट्टर हिंदू है। यहां हिंदू मुस्लिम सब भाई- भाई हैं। जो विधायक है, इसने जितना भ्रष्टाचार किया है, इससे सारा हिसाब चुकता करके, इससे सारा माल लेकर तुम्हारे घरों में पहुंचा दूंगा। मुझे इस बात के लिए जाना जाता है और ये जो प्रशासन-शासन मुकदमे की बात करें, इनकी ऐसी की तैसी, 16 बार जेल काट रखी है मैंने। ये मुझ पर मुकदमा करेंगे?

      सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सपा कैंडिडेट मुखिया गुर्जर न केवल मौजूदा विधायक को धमकाते नजर आ रहे हैं, बल्कि पुलिस-प्रशासन को अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, हसनपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर पर इस टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज हो गया है। हसनपुर कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीश चौधरी की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

      14 साल बाद की सपा में वापसी
      मुखिया गुर्जर ने 14 साल बाद समाजवादी पार्टी वापसी की है। उन्हें अमरोहा जिले की हसनपुर सीट से प्रत्याशी बना गया है। मुखिया भाजपा का पुराना चेहरा हैं और बयानबाजी की वजह से विवादित भी रहे हैं। उनके बेटे कुलविंदर सिंह मेरठ से भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। वह पथिक सेना नाम से अपना एक संगठन भी चलाते हैं। मुखिया इससे पहले बागपत लोकसभा सीट से दो बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। बागपत जिले की खेकड़ा विधानसभा सीट से भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। राजस्थान में अलवर जिले की बानसूर विधानसभा सीट से भी वह भाग्य आजमा चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+