यूपी: अमरोहा में कबाड़ी वाले के यहां ATS और NIA के छापे, अय्यूब व याकूब से 5 घंटे पूछताछ
Uttar Pradesh News, अमरोहा। बीते दिनों देश में हमलों की साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के हत्थे चढ़े 10 संदिग्धों के बाद यूपी के अमरोहा में लगातार छापेमारी की जा रही है। मंगलवार को एटीएस और एनआईए ने दिन और रात में तलाशी ली, इसके बाद बुधवार को फिर कार्रवाई की गई। यहां इन दोनों टीमों ने बाइपास रोड पर कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। दोपहर तक दबिश दी जाती रही।

दो भाईयों से 5 घंटे पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, एनआईए व एटीएस की टीम ने नोगावा सादात के गांव सैदपुर इम्मा में मंगलवार को छापामार कार्रवाई की। इसमें संदिग्ध आतंकी सईद को भी साथ लाया गया। इस दौरान गांव में जरीफ, शौकीन व बब्बू के घर छापा मारा गया। उसके बाद शाम को बाजार गुजरी में दुकानदार अय्यूब व याकूब की दुकान पर छापा मारा गया। जहां दोनों भाइयों से पांच घंटे पूछताछ की गई। सईद से भी आमना-सामना कराया गया। उसके बाद टीम वापस लौट गई।

आज फिर छापेमारी
नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एनआइए व एटीएस ने बाइपास रोड पर पिंटू सैनी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान भी सईद टीम के साथ रहा। लगभग 11 बजे टीम ने छापा मार कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान सीओ सदर, नगर कोतवाली व देहात थाना पुलिस भी साथ रही। गोदाम पर कार्रवाई जारी है।

आतंकी जो पिछले दिनों पकड़े गए थे
1.मो सुहैल,उम्र-29 मदरसे का मौलवी,
2.अनस युनूस, उम्र-24 सिविल इंजीनियर,
3.राशिद जफ़र, उम्र-23 कपड़ा व्यापारी,
4.मो ईरशाद, उम्र-30 ऑटो चालक,
5.मो आजम, उम्र-35 दवाई की दुकान
6.जैद मालिक, उम्र-29 सिम कार्ड की दुकान,
7.साकिब इफ़्तेख़ार, उम्र-35 मस्जिद में इमाम
8. ज़ावेद, उम्र-21 स्टूडेंट,
9.सईद अहमद, उम्र-20 वेल्डिंग की दुकान,
10.जुबैर मालिक, उम्र-20 दिल्ली यूनिवर्सिटी
यह चीजें बरामद हुईं थीं
पिस्टल-12
तलवार-135
चाक़ू-45
कारतूस-150
रॉकेटलॉन्चर-1
टाइम बम-24
सिमकार्ड-134,
25kg बारूद,
112 अलार्म क्लॉक,
91 मोबाइल फोन और भी कई चीजें












Click it and Unblock the Notifications