अमरोहा: 11वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या, नग्न अवस्था में पड़ा मिला शव
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना हसनपुर क्षेत्र में अपनी छोटी बहन के साथ खेत से चारा लेने गई कक्षा 11 की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। खून से लथपथ नग्न अवस्था में मिले शव से छात्रा के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। बेटी की इस हालत को देख परिवारवालों के होश उड़ गए। पीड़ित मां ने दबंगों के डर से मजबूर होकर बेटी का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
Recommended Video

खेत में चारा लेने गई था छात्रा
पूरा मामला अमरोहा के थाना हसनपुर का है, जहां खेत से चारा लेने गई छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। खून से लथपथ नग्न अवस्था में छात्रा का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस तरह खेत में पड़े शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। इस पूरे मामले में अमरोहा पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मां ने तहरीर में लिखा है कि वह किसी के डर से थाने में नहीं आई थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर दे दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उन्नाव में होली के दिन किशोरी की रेप के बाद हत्या
बता दें, होली के दिन उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में भी बच्ची के साथ हैवानियत की घटना सामने आई थी। लोग होली का जश्न मना रहे थे तभी एक युवक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर खेत की तरफ ले गया। वहां दरिंदे ने उसके साथ रेप किया। बच्ची के अचेत हो जाने युवक ने उसका गला दबा दिया। बच्ची को मरा समझकर युवक फरार हो गया। अचेत किशोरी का महिला जिला अस्पताल में करीब एक घंटे इलाज चला। हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। हैलट पहुंचने के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications