अमरोहा के दो युवकों में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, भेजे गए मुरादाबाद

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दो युवकों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इन दोनों युवक की रिपोर्ट जांच के लिए मंगलवार को भेजी गई थी। दोनों की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों कोरोना मरीजों को इलाज के लिए बुधवार रात मुरादाबाद रेफर कर दिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 364 हो गई है। जबकि 26 लोगों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

coronavirus confirmed in two youths of Amroha

अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी 61 वर्षीय एक व्यक्ति बीती दो अप्रैल को दिल्ली के ओखला से शहर लौटा था। यहां आने के बाद खांसी, जुकाम और सांस लेने में परेशानी हुई। ठीक इसी तरह चार अप्रैल को बनारस से लौटे जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी 21 वर्षीय एक छात्र को भी परेशानी सामने आई। जांच में के दोनों के लक्षण कोरोना से मेल खाते मिले। सात अप्रैल को दोनों के सैंपल जांच के लिए मेरठ लैब भेजे गए। बुधवार देर रात उनकी रिपोर्ट सामने आई तो सबके होश उड़ गए। दोनों रोगी कोरोना पॉजीटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग से लेकर पुलिस-प्रशासनिक स्तर तक हड़कंप मच गया।

डीएम उमेश मिश्र, सीएमओ डा.मेघ सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों से दूर अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट कराया गया। पॉजिटिव आए दोनों मरीजों के परिवार समेत आसपास के निवासी लोगों की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गुरुवार सुबह से ही दौड़ती रही। मोहल्ला चौक में 50 से ज्यादा परिवारों को घरों में ही रहने की सख्त हिदायत दी गई। जोया में भी कोरोना पॉजीटिव मरीज के घर और पड़ोस के इतने ही परिवारों को होम क्वारंटाइन किया गया।

सीएमओ डा.मेघ सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना के मरीजों के उपचार की सुविधा नहीं है। दोनों को मुरादाबाद रेफर किया जाएगा। प्राथमिकता अब दोनों मरीजों के आसपास के निवासी ज्यादा से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन करना है। दोनों के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। गुरुवार तड़के ही दोनों के घरों के एक किमी के दायरे में सेनिटाइजेशन किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+