प्रेमिका ने घर वापस जाने से मना किया तो प्रेमी ने गला दबाकर मार दिया, लाश पेड़ से लटका दी

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के नौगांवा थाना क्षेत्र में एक युवती की उसी के प्रेमी ने हत्या कर दी। उसकी लाश को प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पेड़ पर टांग दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें हत्यारोपी प्रेमी ने वारदात कुबूल करते हुए पूरी कहानी बताई। हत्यारोपी की पहचान थाना छजलेट जिला मुरादाबाद के गांव जस्सू नगला निवासी अमित कुमार पुत्र चंद्रपाल कश्यप के रूप में हुई।

हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

हत्यारोपी प्रेमी गिरफ्तार

पूछताछ में अमित कुमार ने बताया कि हत्या के बाद उसने युवती की लाश को पेड़ से इसलिए लटका दिया था, ताकि वह लोगों को आत्महत्या लगे। अमरोहा जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के अनुसार, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार की अगुवाई में चलाए जा रहे अभियान में अमित अमित कुमार को बीलना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अब पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

'कहने लगी कि अब घर नहीं जाएगी'

'कहने लगी कि अब घर नहीं जाएगी'

अमित कुमार ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया​ कि बीती 10 अगस्त को मेरे दोस्त शुभम के फोन पर उक्त युवती का फोन आया था कि वह मुझसे मिलना चाहती है। हम दोनों दोस्त मोटरसाइकिल से आलमपुरी सेंटर पर पहुंच गए, जहां पर वह पहले से ही खड़ी थी। लेकिन तभी उसके घर वालों का फोन आ गया और वह घबरा गई। वह कहने लगी कि अब घर नहीं जाएगी, बल्कि मेरे साथ ही जाएगी।

'उसको उसी के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया'

'उसको उसी के दुपट्टे से पेड़ पर लटका दिया'

''इस पर मुझे गुस्सा आ गया और उसकी हत्या कर दी। मैंने उसका गला दबाया था। उसके मर जाने के बाद हम दोनों ने उसको उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+