VIDEO: अमरोहा पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार युवक को रौंदा, खून में लथपड़ तड़पने के लिए सड़क पर छोड़ा

amroha news: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने है, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी की तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगाने के बाद युवक कुछ फीट तक हवा में उछला और जमीन पर जा गिरा। इस दौरान पुलिस अधिकारी की गाड़ी मौका-ए-वारदात से फरार हो गई।

amroha-hit-and-ran-case

गंभीर रूप से घायल हुए राजमिस्त्री को राहगीरों ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राजमिस्त्री की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का आरोप था कि पुलिस अफसर की गाड़ी ने टक्कर मारी है। इस दौरान मृतक के परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

हंगामे की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल हालात को संभाला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे का वायरल हुआ वीडियो गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है।

देखें वीडियो...

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही कि पुलिस की गाड़ी हादसे के बाद रुकी नहीं, इसके विपरीत रफ्तार तेज कर मौके से निकल गई। हालांकि, इस हादसे का वीडियो वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसकी फुटेज अब वायरल हो रही है। बता दें कि 42 वर्षीय राजमिस्त्री मुराद अली रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में अपने परिवार के साथ रहता है।

मुराद अली के परिवार उसकी पत्नी नईमा के अलावा पांच बच्चे हैं। खबर के मुताबिक, गुरुवार को वह अपने एक रिश्तेदार के घर जोई गांव जा रहा था। जैसे ही मुराद अली बाइक से डिडौली थाना क्षेत्र के जोई चौरहे पहुंचा तो अमरोहा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने मुराद अली की बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस अधिकारी की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर मौके से चली गई। गंभीर रूप से घायल मुराद को राहगीरों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मुराद ने दम तोड़ दिया।

एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि मुराद को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। इलाज के दौरान मुराद ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटे के आधार पर दिख रहे वाहन की जांच कराई जा रही है। वाहन सरकारी बताया जा रहा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+