Amroha: लोगों के दिलों में कुछ यूं जिंदा रही आशिया, वोटिंग से पहले हुआ निधन..लोगों ने वादा निभाकर बनाया पार्षद

अमरोहा जिले के हसनपुर नगरपालिका के वार्ड 17 से चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। यहां निधन के बाद भी निर्दलीय प्रत्याशी आशिया बी चुनाव जीक गई और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मिथिलेश सैनी 307 मतों से हरा दिया।

Aashiya Bi

Amroha Nikay Chunav News: निकाय चुनाव रिजल्ट के दौरान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, यहां हसनपुर नगर पालिका के वार्ड 17 से प्रत्याशी 25 वर्षीय आशिया बी का निधन वोटिंग से पहले हो गया था। दिवंगत होने के बाद भी आशिया बी अपने क्षेत्र की जनता के दिलों में जिंदा रहीं।

हसनपुर नगरपालिका के वार्ड 17 से चुनाव मैदान में उतरी आशिया बी के निधन के बाद जनता ने उनसे किया वादा पूरा किया और उन्हें वोट दिया। जब वार्ड 17 का रिजल्ट घोषित हुआ तो आशिया बी 307 मतों से विजयी घोषित की गई हैं। आशिया बी के विजयी घोषित होने के बाद क्षेत्र की जनता ने कहा कि वो काफी मिलनसार थीं।

हर किसी से वे गर्म जोशी से मिलती थी और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए तत्पर रहती थीं। जब उन्होंने वार्ड पार्षद का नामांकन किया तो क्षेत्र के लोगों ने उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया। लेकिन, चुनाव से पहले ही आशिया का निधन हो गया। इसके बावजूद लोगों ने मृतक कैंडिडेट को वोट देकर जिता दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हमने आशिया बी को समर्थन देने का ऐलान किया था, तो अपने वादे से पीछे कैसे हट जाते? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरोह जिले के हसनपुर नगरपालिका के वार्ड 17 से जिस वक्त आशिया बी ने अपना नामांकन दाखिल किया था, उस समय उनकी तबियत खराब चल रही थी।

आशिया बी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी थी। इस दौरान उन्हें लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिला। बता दें किआशिया के पेट और फेफड़े में संक्रमण लगातार बढ़ता गया और 20 अप्रैल को उनका निधन हो गया। हालांकि, मतदान के दिन बिना किसी लहर के मतदाताओं ने आशिया बी के लिए मतदान किया।

शनिवार को जब रिजल्ट सामने आया तो लोग चौंक गए। दरअसल, आशिया बी को 604 वोट मिले हैं तो वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मिथिलेश सैनी को 297 वोट मिले। आशिया के निधन के बाद भी इनकी जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। हालांकि, विजेता प्रत्याशी की मृत्यु होने की वजह से वार्ड में दोबारा चुनाव होगा।

Recommended Video

    निकाय चुनाव रिजल्ट: अमरोहा नगर नगरपालिकाओं में इनकी हुई जमानत जब्त, एक क्लिक में जानें

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 वर्षीय आशिया बी की पिछले साल मुंतजीब अहमद के साथ शादी हुई थी। मुंतजीब शहर में दूध की डेयरी चलाते है। उन्होंने बताया कि वार्ड 17 महिलाओं के लिए आरक्षित था। आशिया ने इससे पहले कभी किसी चुनाव में उम्मीदवारी पेश नहीं की थी। उसने लोगों की सेवा के लिए राजनीति का रास्ता चुना।

    आशिया लोगों के बीच गईं और अपने व्यवहार से उनका भरोसा एवं विश्वास जीता। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया और वह अपने सपने को पूरा करने में कामयाब नहीं हुए। मृत्यु के बाद भी लोगों ने उसका समर्थन किया। चुनाव परिणाम ने साबित किया है कि लोग उसे कितना पसंद, प्यार करते थे।

    हसनपुर के एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि आशिया बी एक निर्दलीय उम्मीदवार थी। नामांकन के तुरंत बाद उसका निधन हो गया। अमरोहा में यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत 4 मई को मतदान हुआ। चुनाव को स्थगित नहीं किया गया था।

    हालांकि, लोगों ने आशिया बी को वोट किया और वह विजेता बनकर सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि हम नियमों का पाल करेंगे। इस पद के लिए आने वाले दिनों में फिर से चुनाव कराया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+