अमृतसरः टायर फटने से हुआ भीषण सड़क हादसा, मौके पर तीन लोगों की मौत

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में ब्यास के पास बीते शुक्रवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो युवक दोस्त थे। दोनों दोस्त जालंधर के नकोदर में माथा टेककर वापस अमृतसर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कार का टायर फट गया। टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और दूसरी लेन में जा घुसी और दूसरी कार से टकरा गई।

punjab amritsar road accident three people died

सड़क हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अमृतसर के रहने वाले दो दोस्त कार में सावर होकर नकोदर स्थित धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए थे।

वापसी में जब ब्यास के नजदीक पहुंचे तो अचानक उनकी कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा पहुंची। इस दौरान सामने से एक इनोवा कार आ रही थी, जिससे जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पंकज आनंद और युवती आंचल बुरी तरह से घायल हो गए। घटनास्थल के पास मौजूद लोगों ने दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दोनों की रास्ते में मौत हो गई। हादसे में इनोवा में सवार एक युवक के मरने की भी जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+