पंजाबः शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर हो गया फरार
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर शहर में शादी का झांसा देकर महिला सहकर्मी के साथ शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को झांसा देकर कई बार उससे संबंध बनाए। लेकिन जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया और फिर दुबई फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस पर भी लगाया आरोप
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि सुल्तानविंड रोड स्थित शहीद ऊधम सिंह नगर का रहने वाला लखन कुमार अपने पिता के पास भाग गया है, जो दुबई में रहते हैं। महिला ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि कमजोर केस दर्ज किया गया है। वहीं गेट हकीमां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता तलाकशुदा है।

शादी का किया झूठा वादा
पीड़िता ने बताया कि फर्म में काम करते हुए आरोपी लखन कुमार ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का झूठा वादा करने लगा। इस दौरान उसने कई बार अपने रिश्तेदारों से भी मिलवाया। वह अपने रिश्तेदारों से पत्नी के तौर पर उसे मिलवाता था। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके वेतन से घर खर्च चलाना शुरू कर दिया। लेकिन चार महीने से आरोपी उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।

धोखा देकर विदेश चला गया
इस दौरान महिला ने आरोपी के परिवार वालों को भी बताया को उन्होंने कहा कि अभी लखन परेशान चल रहा है। एक-दो महीने में सबकुछ पहले सा हो जाएगा। लेकिन इसी दौरान लखन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। तब तक वह गर्भवती हो चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लखन दो दिसंबर को ही विदेश चला गया।

डीजीपी के पास करेगी शिकायत
पीड़िता ने कहा कि पुलिस ने उसका मेडिकल भी नहीं करवाया। वह जल्द ही डीजीपी को शिकायत देगी, ताकि लखन के परिवार के सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications