अमृतसर: अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से उखड़ी 5 मरीजों की सांसें, हंगामा

अमृतसर, अप्रैल 24: पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने आतंक मचाया हुआ है। देश के हर हिस्से में ऑक्सीजन की किल्लत बनी हुई है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में ऑक्सीजन ना मिलने से मरीजों की सांसें उखड़ रही है। पंजाब के अमृतसर में भी ऑक्सीजन की कमी से 5 मरीजों की मौत हो गई। शहर के नीलकंठ अस्पताल में शनिवार सुबह 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

Recommended Video

      कोरोना मरीजों के लिए गाजियाबाद में शुरू हुई 'ऑक्सीजन लंगर सेवा', इस तरह कर रहे जरूरतमंदों की मदद
      Five patients died in Amritsar

      वहीं नीलकंठ अस्पताल ने प्रशासन पर पक्षपात आरोप लगाते सही ढंग से ऑक्सीजन सप्लाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अस्पताल के एमडी सुनील देवगन के मुताबिक अस्पताल पिछले 48 घंटों से ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहा है, लेकिन प्रशासन कह रहा है कि सरकारी अस्पतालों से पहले निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक मरीजों को भर्ती करने से पहले अस्पताल की ओर से एक अंडरटेकिंग ली गई है, जिसमें बताया गया है कि अगर ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीज के साथ कुछ अनहोनी होती है तो अस्पताल इसका जिम्मेदार नहीं होगा।

      इधर, मरीजों की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवारवालों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की मौत की जांच करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं पंजाब के मंत्री ओपी सोनी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। आपको बता दें कि पूरे देश के साथ-साथ पंजाब में भी ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बीते दिनों केंद्र सरकार से ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाने की मांग की है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+