अमृतसर नहर में जा गिरा ट्रैक्टर, बिहार-यूपी के 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Amritsar news, अमृतसर। पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में एक दर्दनाक हादसे में एक नहर में ट्रैक्टर के गिर जाने से पांच लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले कामगार बताये जा रहे हैं। हादसे से इलाके में मातम पसर गया। मरने वाले बिहार व उत्तर प्रदेश के कामगार बताए जा रहे हैं।

Five labourer died in accident in Amritsar

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के याहरी इलाके में ही वल्ला नहर में शटरिंग को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली घुस गई। पास ही के इलाके में भवन निर्माण के लिये इस पर सामग्री ले जायी जा रही थी कि नहर के पास अचानक चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा व उसका अगला पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर नहर में चला गया। इस पर निर्माण सामग्री के अलावा नौ लोग सवार थे।

पास पड़ोस के लागों ने शोर मचाया तो राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। व गोताखोर बुलाये गये। अथक प्रयासों के बावजूद पांच कामगारों की डूबने से मौत हो गई जबकि चार को सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायल कामगार बिहार व उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब: घर में बिखरी थी बीवी, बेटी और बेटे की लाशें, पति मिला गायब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+