पंजाब: घर में बिखरी थी बीवी, बेटी और बेटे की लाशें, पति मिला गायब

Punjab news, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में एक नशेड़ी ने अपनी पत्नी, बेटे व बेटी की तेजधार वाले हथियार से हत्या अपना ही परिवार उजाड़ दिया। एक साथ तीन हत्याओं ने इलाके को दहला दिया है। तीन हत्यायें कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसे तालाश कर रही है।

पुलिस को घर में मिले तीन शव

पुलिस को घर में मिले तीन शव

मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर से सटे आंसल गांव में परमजीत सिंह के घर पुलिस को तीन शव मिले लेकिन परमजीत सिंह वहां नहीं था जिससे शक की सुई उसकी ओर ही घूम गई है। थाना सदर पुलिस मौका पर जांच में जुटी है। पुलिस ने तीनों शवों को कस्टडी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। सभी ओर नाकेबंदी कर दी गई है।

तीन कत्ल कर परमजीत गायब!

तीन कत्ल कर परमजीत गायब!

खेती-बाड़ी करने वाले परमजीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी, बेटा व बेटी का तेजधार वाले हथियार से कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद वह रातभर घर में अकेले बैठा रहा। लेकिन सुबह अपने घर से फरार हो गया। जबकि पास में ही रह रहे उसके रिश्तेदार को शक हुआ तो उन्होंने घर के अंदर झांका तो वहां तीन लाशें बिखरी थीं। उसके बाद पुलिस को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय परमजीत सिंह ने अपनी पत्नी पलविंदर कौर की हत्या तलवार से वार करके की, जबकि 9 वर्षीय बेटे प्रभुजोत सिंह व 11 वर्षीय बेटी मनकीरत कौर की हत्या गला घोंट कर दी।

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

गांव के नंबरदार ने बताया कि आरोपी परमजीत सिंह सुबह पांच बजे उठकर गुरूद्धारे मत्था टेकने जाता था, लेकिन शुक्रवार सुबह वह गुरुद्वारे नहीं पहुंचा। इसी दौरान ताया का टेलीफोन आया कि परमजीत ने अपने परिवार के सभी लोगों की हत्या कर फरार हो गया है। नंबरदार ने बताया कि परमजीत नशे का आदी था, लेकिन दो साल पहले नशे का सेवन छोड़ दिया था, परमजीत सिंह पर लगभग सात लाख रुपये का कर्जा था, जिससे वह परेशान रहता था, लेकिन हत्या उसने किन कारणों से की, यह उन्हें अभी तक पता नहीं है।

लाशों के साथ पूरी रात घर में रहा

लाशों के साथ पूरी रात घर में रहा

थाना सदर फिरोजपुर के प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें सुबह मिली, जब वह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उसके पहले ही आरोपी परमजीत सिंह मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया, पत्नी व दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद वह पूरी रात्रि शव के साथ घर में ही रहा। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। शवों का पोस्टामॉर्टम करवाया जाएगा, आरोपी को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+