अमृतसर सेंट्रल जेल की दीवार तोड़कर भाग निकले कैदी, मुख्यमंत्री ने 7 सिपाही सस्पेंड किए
अमृतसर. पंजाब में अमृतसर सेंट्रल जेल की दीवार तोड़कर कैदियों के भाग निकलने के बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल की दीवार तोड़कर तीन कैदियों के फरार होने का पता चला है। इस मामले में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी अमृतसर में जेलकर्मियों के रूप में तैनात थे। अब, फरार कैदियों की तलाश में पुलिस टीमें विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही हैं।

अमृतसर सेंट्रल जेल से कैदियों के भाग निकलने की घटना से पटियाला के नाभा जेल ब्रेक की घटना ताजा हो गई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की न्यायिक जांच जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर बी. पुरुषार्था को सौंपी है। पता चला है कि, कैदी 15 दिनों से दीवार को तोड़ रहे थे। कुछ पुलिसकर्मियों को इसके बारे में जानकारी थी, लेकिन कदम नहीं उठाए गए। शनिवार रात डेढ़ बजे तीन विचाराधीन कैदी बैरक की दीवार तोड़ कर भाग निकले।
जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर करेंगे जांच
अमृतसर सेंट्रल जेल से कैदियों के फरार होने पर के मामले की जांच जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर करेंगे। वहीं, जिला पुलिस तीनों आरोपितों की तलाश में जुट गई है। आरोपितों के घरों पर भी नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि, जिस जेल से कैदी भागे, उस बैरक में कुल 61 कैदी थे।












Click it and Unblock the Notifications