प्रियंका से मिलने नहीं दिया तो सड़क पर उतरी महिलाएं, बोली- अमीरों से वोट लेंगी, गरीबों से नहीं

Amethi news, अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी में 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान प्रियंका से मिलने आईं महिलाओं को उनके मिलने नहीं दिया, जिसके बाद नाराज महिलाओं ने प्रियंका के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने कहा कि क्या प्रियंका अमीरों से वोट लेंगी, गरीबों से नहीं।

women protest against priyanka gandhi in amethi

'प्रियंका गांधी पांच साल में एक बार'

बता दें, जिस समय प्रियंका गांधी मुसाफिरखाना में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम की बैठक ले रहीं थी उसी समय बाहर महिलाएं उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं ने हाथों में तख्ती ले रखी थी, जिस पर लिखा था 'प्रियंका गांधी पांच साल में एक बार।' 'राहुल के राज में अमेठी का विकास 0।' 'अमेठी में राहुल का आना मना है, जनता समझदार हो गई है।'

women protest against priyanka gandhi in amethi

'अमीरों से वोट लेंगी, गरीबों से वोट नहीं लेंगी'

ज्यादातर महिलाएं जगदीशपुर विधानसभा से प्रियंका से मिलने के लिए आई थीं। महिला महरूमा ने कहा, ''हम लोग इतनी दूर से प्रियंका गांधी से मिलने आए, लेकिन हमें मिलने तक नहीं दिया गया। गरीब आदमी को अंदर नहीं जाने दिया गया। क्या वह अमीरों से वोट लेंगी, गरीबों से वोट नहीं लेंगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+